146
नईदिल्ली(ए)। जस्टिन ट्रूडो युग को पीछे छोड़ते हुए भारत और कनाडा ने संबंध सुधारने की दिशा में मजबूती से कदम उठाना शुरू कर दिया है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संकेत दिया है कि कनाडा भारत को एआई, महत्त्वपूर्ण वस्तुओं के व्यापार के साथ-साथ क्रिटिकल मिनरल्स के मामले में भी सहयोग करेगा। चीन के भारत से सुधरते संबंधों के बाद भी क्रिटिकल मिनरल्स को लेकर चीन के रुख ने विश्व समुदाय में चिंता पैदा की है। माना जा रहा है कि क्रिटिकल मिनरल्स के मामले में भारत कनाडा को एक विकल्प के तौर पर रखकर आगे बढ़ रहा है।