Home देश-दुनिया सेना ने जारी किया ऑपरेशन सिंदूर का नया वीडियो, दुश्मनों को ‘न्यू नार्मल’ की दिलाई याद

सेना ने जारी किया ऑपरेशन सिंदूर का नया वीडियो, दुश्मनों को ‘न्यू नार्मल’ की दिलाई याद

by admin

नईदिल्ली(ए)। भारतीय सेना ने गुरुवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर एक नया वीडियो जारी किया, जिसमें देश को विभाजित करने के लिए किए जा रहे बर्बर और कायरतापूर्ण आतंकी हमलों के खिलाफ स्थापित ‘न्यू नार्मल’ को उजागर किया गया है और दुश्मन को याद दिलाया गया है कि देश के संयम को कमजोरी न समझें।

सेना ने इस तीन मिनट के वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर साझा किया। इसे जयपुर में सेना दिवस परेड में भी दिखाया गया। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने समारोह का नेतृत्व किया।

भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नया वीडियो जारी किया

इस वीडियो में 2001 के संसद हमले, 2002 के अक्षरधाम मंदिर हमले, 2008 के मुंबई नरसंहार, 2016 के उरी और 2019 के पुलवामा आतंकवादी हमलों और 2025 के पहलगाम हमले के दृश्य शामिल हैं, जिसने सशस्त्र बलों की निर्णायक प्रतिक्रिया को प्रेरित किया।

वीडियो के कैप्शन में कहा गया है कि ये आतंकी हमले मानवता पर हमले के समान थे, जो भारत की धैर्य और संकल्प की परीक्षा ले रहे थे, जो ”ऑपरेशन सिंदूर” में प्रकट हुआ।

वीडियो में सशस्त्र बलों की प्रतिक्रिया को 7-10 मई, 2025 के ऑपरेशन के तहत ”सटीक जिम्मेदार और निर्णायक” बताया गया है। कैप्शन में कहा गया, ”भारत ने कठोर प्रहार किया।’

इसमें यह भी जोड़ा गया कि दुश्मन ने हमारे धैर्य को हमारी कमजोरी समझा और भारतीय नागरिकों को निशाना बनाकर आग से खेला, जबकि सशस्त्र बलों ने भारी नुकसान पहुंचाया और देश जमीन, हवा और समुद्र से अडिग और अजेय बना रहा।

दुश्मनों को चेतावनी: भारत का संयम कमजोरी नहीं

आतंकवाद, उसके प्रायोजकों या परमाणु ब्लैकमेल के प्रति देश की शून्य सहिष्णुता के लिए एक न्यू नार्मल स्थापित किया। इसमें कहा गया,’दुश्मन के लिए एक चेतावनी कि कोई भी गलत कदम भारी कीमत चुकाएगा।’

वीडियो में नियंत्रण रेखा के पार पाकिस्तान के क्षतिग्रस्त एयरबेस और आतंकवादी शिविरों की ”तब और अब” उपग्रह छवियों को भी दिखाया गया और रात के आसमान की छवियां जब भारतीय वायु रक्षा ने सीमा पार से ड्रोन हमलों को विफल किया।

Share with your Friends

Related Posts