असम में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे सहित बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती

स्वीकृत की गई प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के अंतर्गत असम के डोलू, सिलचर में एक ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण को भी हरी झंडी दिखा दी गई है। इस नए हवाई अड्डे को तैयार करने पर 2,014 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सरकार का मानना है कि इन सभी परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से देश के बुनियादी ढांचे को काफी मजबूती मिलेगी और साथ ही बड़े पैमाने पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होने की संभावना है।

डाक विभाग की कार्यप्रणाली सुधारने के लिए दो विशेष योजनाएं

केंद्रीय कैबिनेट ने डाक विभाग के आधुनिकीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए भी दो महत्वपूर्ण योजनाओं को अपनी सहमति दी है। इसके तहत डाक परिचालन योजना के लिए 1,141 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जबकि संपदा प्रबंधन योजना के लिए 1,491 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इन दोनों योजनाओं के माध्यम से डाक विभाग की कार्यप्रणाली और सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी।