Home देश-दुनिया केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया बोले- भारत 2047 तक दुनिया की टॉप-5 खेल राष्ट्र बनने की राह पर

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया बोले- भारत 2047 तक दुनिया की टॉप-5 खेल राष्ट्र बनने की राह पर

by admin

नईदिल्ली(ए)। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को कहा कि भारत का सपना है कि आजादी के 100 साल पूरे होने तक यानी साल 2047 तक देश दुनिया के टॉप-5 खेल राष्ट्रों में शामिल हो।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने खेलों के क्षेत्र में तेजी से प्रगति की है। कई अहम सुधार किए गए हैं ताकि खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा- ‘प्रधानमंत्री का लक्ष्य है कि अगले 10 वर्षों में भारत टॉप-10 देशों में पहुंचे। हमने 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए बोली भी लगाई है। 2047 में जब हम आजादी का शताब्दी वर्ष मनाएंगे, तब तक भारत को टॉप-5 खेल देशों में शामिल करने का लक्ष्य है।

खेल मंत्री ने बताया कि सरकार ने टारगेट पोडियम ओलंपिक स्कीम (टीओपीएस) शुरू की है। इसके जरिए देश के बेहतरीन खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग और एक्सपोजर दिया जा रहा है ताकि वे पूरे समर्पण के साथ अच्छा प्रदर्शन कर सकें।

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश में एक नई खेल संस्कृति विकसित की है। उन्होंने बताया कि हाल में बनी राष्ट्रीय खेल नीति खेल विज्ञान को मजबूत करेगी, खेलों को आमजन तक पहुंचाएगी, बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाएगी और खेल प्रशासन में सुशासन लाएगी।

खेल मंत्री ने यह भी कहा कि पिछले संसद सत्र में सरकार ने स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल पेश किया है। यह बिल खिलाड़ी- केंद्रित है और इसमें राष्ट्रीय खेल महासंघों में महिलाओं की प्रतिनिधित्व को विशेष महत्व दिया गया है।

Share with your Friends

Related Posts