Home देश-दुनिया घर में धड़, बाकी टुकड़े नदी में : वान पति, गर्भवती पत्नी का पहले घोंटा गला फिर.. ऐसे हुआ खुलासा

घर में धड़, बाकी टुकड़े नदी में : वान पति, गर्भवती पत्नी का पहले घोंटा गला फिर.. ऐसे हुआ खुलासा

by admin

नईदिल्ली(ए)। हैदराबाद के मेडिपल्ली इलाके से एक इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है। जहां एक व्यक्ति ने अपनी 21 साल की गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी और उसके शव के टुकड़े करके मुसी नदी में फेंक दिए। मामले में पुलिस ने बताया कि महिला का धड़ आरोपी के घर में मिला। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि मूल रूप से विकाराबाद जिले के कामारेड्डीगुड़ा के रहने वाले महेंद्र और स्वाति जिन्होंने प्यार में पड़कर शादी की थी और हैदराबाद के बालाजी हिल्स में रह रहे थे। महेंद्र एक राइड-हेलिंग कंपनी में ड्राइवर के तौर पर काम करता था। पुलिस के अनुसार, शनिवार को दोपहर करीब 4:30 बजे महेंद्र ने अपनी पत्नी स्वाति की हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव के टुकड़े किए और सिर, हाथ और पैरों को मुसी नदी में फेंक दिया।

समझिए कैसे खुला राज?
बता दें कि हत्याकांड के बाद महेंद्र ने अपनी बहन को फोन करके बताया कि उसकी पत्नी लापता है। बहन को शक हुआ और उसने एक रिश्तेदार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद रिश्तेदार महेंद्र को पुलिस स्टेशन ले गया। वहां उसने फिर दावा किया कि उसकी पत्नी गायब है, लेकिन पुलिस की पूछताछ में वह टूट गया और उसने हत्या की बात कबूल कर ली।

पूछताछ को लेकर क्या बोले डीसीपी?
वहीं मामले में मलकाजगिरी जोन की डीसीपी पी वी पद्मजा ने बताया कि महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि महेंद्र ने स्वाति के सिर, हाथ और पैर मुसी नदी में फेंक दिए थे, लेकिन गोताखोरों को अभी तक ये अंग नहीं मिले हैं। महिला का धड़ उसके घर में छिपा हुआ मिला। डीसीपी ने कहा कि हमने फोरेंसिक सबूत जमा किए हैं। शव की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट किया जाएगा। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और तेजी से जांच और सुनवाई की जाएगी।

महेंद्र और पीड़िता के पिता के बीच हुई अनबन
इस खबर के फैलने के बाद पीड़िता के घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। मामले में स्वाति के पिता ने बताया कि उनके और महेंद्र के बीच कुछ समय से अनबन थी, जिसके बाद उन्होंने बातचीत बंद कर दी थी। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी कहती थी कि वे ठीक हैं, लेकिन महेंद्र उसे हमेशा तंग करता था। उसे वही सजा मिलनी चाहिए, जो उसने मेरी बेटी को दी।

Share with your Friends

Related Posts